फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शतरंज प्रतियोगिता में समूरकलां विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली स्कूल में चल रही अंडर 19 लड़कों की खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को शतरंज प्रतियोगिता में समूर तथा बंगाणा में मुकाबला हुआ। इसमें समूर कलां स्कूल विजेता रहा। खो-खो में बुधान तथा मंदली में मुकाबला हुआ। इसमें मंदली विजेता, धुंधला तथा शिवालिक पब्लिक स्कूल तनोह में मुकाबला हुआ इसमें धुंधला विजेता रहा। बैडमिंटन में थानाकलां तथा भयांवी में मुकाबला हुआ। इसमें भयांवी स्कूल विजेता रहा। दूसरा मुकाबला रायंसरी तथा रायपुर मैदान के बीच हुआ। इसमें रायपुर मैदान विजेता रहा। तीसरा मुकाबला डीएवी लठियाणी तथा लठियाणी के बीच हुआ। इसमें डीएवी लठियाणी विजेता रहा। कबड्डी में धमांदरी तथा बुधान के बीच मुकाबला हुआ। इसमें धमांदरी विजेता रहा, दूसरे मुकाबले में अरलू तथा हटली के बीच मुकाबला हुआ। इसमें हटली विजेता रहा। तीसरे मुकाबले में डीएवी लठियाणी तथा लठियाणी के बीच मुकाबला हुआ। इसमें लठियाणी विजेता रहा। बॉलीवाल में पिपलु तथा हटली में मुकाबला हुआ। इसमें पिपलु विजेता, दूसरे मुकाबले में बंगाणा विजेता रहा। तीसरे मुकाबले में धुंधला विजेता रहा। चौथे मुकाबले में क्यारियां विजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें