फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विशाल बने ऊना कॉलेज के एबीवीपी अध्यक्ष

विज्ञापन
ऊना महाविद्यालय में एबीवीपी की नव गठित कार्यकारणी रैली निकालते हुए।स्रोत आयोजक
विज्ञापन
ऊना। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से नए सत्र में छात्र, समाज और राष्ट्र हित के लिए ज्ञान-शील-एकता के ध्येय को लक्ष्य रखकर राष्ट्र पुनर्निर्माण के लिए नव कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें अध्यक्ष का दायित्व विशाल ठाकुर को सौंपा गया एवं कार्तिक को इकाई मंत्री का दायित्व सौंपा गया। तरुण जैलदार को ऊना तहसील संयोजक एवं सक्षम को हरोली तहसील संयोजक का दायित्व सौंपा गया। अंकिता को राष्ट्रीय कला मंच जिला संयोजक बनाया गया एवं खुशी को सह संयोजक। ईशांत, निखिल, आशीष, विवेक और आदित्य को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं रिशु, उदय, कृष, अभिनंदन, विशाल को इकाई सह मंत्री बनाया गया। राहुल को बीए प्रमुख एवं केशव को सह प्रमुख, सचिन को बीएससी प्रमुख, ऋतिक को सह प्रमुख, अंशु सैनी को बीकॉम प्रमुख एवं सचिन को सह प्रमुख, नवदीप को बीबीए प्रमुख आयुष को सह प्रमुख, अंकु को बीसीए प्रमुख एवं रोहित को सह प्रमुख, विश्व रायजादा को बीवॉक प्रमुख एवं नितिन धीमान को सह प्रमुख, गौरव को एमए अर्थशास्त्र प्रमुख, हैप्पी शर्मा को एमए राजनीति विज्ञान प्रमुख, अभिनव को एमबीए प्रमुख एवं अभिषेक को सह प्रमुख बनाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें