फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दिखावा बन कर रह गई खाद्य सुरक्षा विभाग की सैंपलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंपलिंग तो कर रहे अधिकारी पर रिपोर्ट कब तक आएगी, इस पर नहीं कोई जानकारी
विज्ञापन

रिपोर्ट आने तक लोग कर चुके होते है खाद्य पदार्थ का सेवन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। कई सरकारें आईं और गईं, लेकिन खाद्य सुरक्षा के मुद्दे पर किसी ने भी गंभीरता नहीं दिखाई। आज भी यह व्यवस्था वर्षों पुरानी प्रणाली के सहारे ही चल रही है, जिससे लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। हर साल त्योहारी सीजन के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग सैंपलिंग अभियान तो चलाता है, लेकिन धरातल पर यह अभियान प्रभावी साबित नहीं हो पा रहा। खानापूर्ति के तौर पर सैंपलिंग की जाती है, मगर जांच रिपोर्ट आने में इतना समय लग जाता है कि तब तक लोग वही खाद्य पदार्थ खा चुके होते हैं।
दिवाली नजदीक है और बाजारों में रौनक बढ़ चुकी है। इस समय विभाग के अधिकारी सैंपलिंग में व्यस्त हैं, लेकिन इन सैंपलों की रिपोर्ट कब तक आएगी, यह अब भी एक बड़ा सवाल है। दरअसल पूरे प्रदेश के खाद्य सैंपलों की जांच सोलन जिले के कंडाघाट स्थित सीटीएल लैब में होती है। एकमात्र लैब पर निर्भरता के कारण रिपोर्ट आने में लंबा समय लगता है, जिससे कार्रवाई में देरी होती है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि वर्षों से यह व्यवस्था जस की तस चली आ रही है और किसी भी सरकार ने इसे सुधारने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए। नतीजतन, लोगों की सेहत निरंतर जोखिम में बनी हुई है। त्योहारी सीजन में बाहरी राज्यों से ऊना जिले में मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की सप्लाई बड़े पैमाने पर होती है। इसके बावजूद जिला स्तर पर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से अभी तक जांच को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ऐसे में विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना स्वाभाविक है। आम लोगों का कहना है कि अगर त्योहारी सीजन में भी जांच प्रभावी ढंग से नहीं होगी तो बाकी समय इसका क्या औचित्य रह जाएगा। वहीं, विभाग खुद इस बात पर स्पष्ट जवाब देने में असमर्थ है कि लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट कब तक आएगी।
विज्ञापन

कोट
त्योहारी सीजन में विभाग सैंपलिंग कर जांच के लिए सैंपल कंडाघाट लैब भेज रहा है। रिपोर्ट आने का समय लैब प्रबंधन पर निर्भर करता है। विभाग अपने स्तर पर पूरी कार्रवाई कर रहा है। -जगदीश धीमान, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा, ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें