फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: साक्षी मिस और रणजीत मिस्टर फेयरवेल चुने

Sat, 22 Jun 2024 03:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक के बीएड के अंतिम वर्ष के प्रशिक्षु अध्यापकों के लिए शुक
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक के बीएड के अंतिम वर्ष के प्रशिक्षु अध्यापकों के लिए शुक्रवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। इसमें बीएड अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को जूनियर की ओर से पार्टी दी गई । कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में बीएड विभाग के सभी टीचर्स ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुई। इस आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षु अध्यापकों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में मिस फेयरवेल साक्षी को चुना गया और मिस्टर फेयरवेल रणजीत, मिस पर्सनालिटी दीपिका, मिस चार्मिंग ज्योति, मिस एनरजेटिक कोमल को चुना गया। कालेज प्राचार्य डाॅ. पटियाल ने प्रशिक्षु अध्यापकों को आगामी शुरू होने वाली परीक्षाओं से अवगत करवाते हुए मेहनत और लगन से आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा व आशीर्वाद दिया। इस मौके पर बीएड डिपार्टमेंट से डॉ. रमन चौधरी, प्रो. सुमिन्दर वर्मा, प्रो. वीके मिश्रा, प्रो. रणजीत कुमारी ,प्रो. इंदु राणा, प्रो. आंचल, लाइब्रेरियन ऊषा देवी सहित सभी विद्यार्थी एवं प्राध्यापक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें