ऊना। राष्ट्रीय सांस्कृतिक पाइथियन गेम्स 2024 में ऊना के अंब निवासी साहिल शर्मा ने गायन प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 12 से 15 दिसंबर तक पंचकुला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में हुईं थी। 19 वर्षीय साहिल शर्मा ने का चयन अब ग्रीस में होने वाली अंतरराष्ट्रीय पाइथियन गेम्स के लिए भी हुआ है।
हिमाचल प्रदेश पाइथियन काउंसिल के अध्यक्ष और पाइथियन काउंसिल इंडिया के अतिरिक्त महासचिव, उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने सोमवार को रजत पदक जीतने पर साहिल शर्मा को अपने कार्यालय में शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर साहिल के पिता राजेश शर्मा भी उपस्थित रहे।
उपायुक्त जतिन लाल ने साहिल और उसके परिवार को इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि पाइथियन खेलों से हिमाचल प्रदेश के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन अवसर मिलता है। साहिल शर्मा ने गायन प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में 10 प्रतिभागियों के बीच रजत पदक जीता। उपायुक्त ने बताया कि प्रतियोगिता में जिसमें हिमाचल प्रदेश के 110 खिलाड़ी शामिल हुए।