ऊना। घनी धुंध और कोहरे का कहर जारी है। इससे रेल यातायात बाधित होकर रह गया है। साबरमती एक्सप्रेस अपनी तय समयसारिणी से 45 मिनट देरी से रेलवे स्टेशन ऊना में पहुंची है। जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई है। आगामी दिनों में अगर धुंध और घने कोहरे का कहर यूं ही जारी रहा, तो यात्रियों को रेल सेवाओं के तय समय पर न पहुंचने की सूरत में दुश्वारियां बरकरार रह सकती हैं। उत्तरी भारत के पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में घनी धुंध के चलते लोकल स्टेशनों पर भी सिग्नल देने वाले स्टाफ को दिक्कतें पेश आ रही हैं और जिसके चलते ट्रेन की रफ्तार भी धीमी पड़ रही है और स्टेशनों पर देरी से पहुंच रही है। जिससे यात्री खासे परेशान हो रहे हैं और आगे अपने रोजमर्रा के कामकाज को निपटने में भी विलंब हो रहा है। संवाद