फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: माता चिंतपूर्णी परिसर में लोहड़ी पर्व पर की विधिवत पूजा-अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। लोहड़ी के पावन पर्व पर मंदिर प्रशासन की ओर से माता चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। समृद्धि, सुख-शांति और क्षेत्रवासियों के कल्याण की कामना करते हुए विशेष पूजा संपन्न कराई गई। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर के वित्त एवं लेखा अधिकारी राजेंद्र कटोच विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ मंदिर का समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा और सभी ने मिलकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार लोहड़ी पर्व मनाया। इस दौरान अग्नि देव को समर्पित आहुतियां दी गईं और लोक परंपराओं के अनुसार पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। वित्त एवं लेखा अधिकारी राजेंद्र कटोच ने कहा कि लोहड़ी पर्व नई ऊर्जा, आपसी भाईचारे और सकारात्मकता का संदेश देता है। ऐसे पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखते हैं और समाज में सौहार्द को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें