फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीवी टीकाकरण को सफल बनाने के लिए चलाएं जागरूकता अभियान : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीवी टीकाकरण और नशा निवारण अभियान पर एसडीएम ने ली समीक्षा बैठक
विज्ञापन

बैठक में अधिकारियों को जारी किए दिशा-निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल कार्यालय के सभागार में उपमंडलाधिकारी सोनू गोयल की अध्यक्षता में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान एवं नशा निवारण अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लेकर दोनों अभियानों को प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की।
इस मौके पर एसडीएम सोनू गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 14 वर्ष तक की पात्र किशोरियों के एचपीवी टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। अभिभावकों एवं किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व, इसके स्वास्थ्य लाभों और उपयोगिता के बारे में सही एवं वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा में अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में नशा निवारण अभियान की भी समीक्षा की गई। एसडीएम ने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं पंचायत स्तर पर नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। सभी विभागों से समन्वित प्रयास करते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में दोनों अभियानों की आगामी कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर थाना प्रभारी रोहित कुमार, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुमार , विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें