ऊना। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना की रोवर रेंजर इकाई के 18 रोवर्स और रेंजर्स आपदा प्रबंधन शिविर में भाग लेकर लौटे। ये शिविर जल क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र पौंग डैम जिला कांगड़ा में लगाया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश के 12 महाविद्यालयों के रोवर्स रेंजर्स ने भाग लिया। जिसमें भिन्न प्रकार की आपदा प्रबंधन की गतिविधियां करवाई गईं। इनमें तैराकी और राफ्टिंग शामिल रहे। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने इन रोवर्स ओर रेंजर्स को इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल होने के लिए बधाई दी। रोवर स्काउट लीडर डॉ. शाम सिंह बैंस ने बच्चों का स्वागत किया। इसी के साथ रोवर दिव्यांश रायजादा ने राष्ट्रीय जंबूरी लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में भाग लेकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। संवाद