संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक के रोवर्स एवं रेंजर्स सदस्य रोवर शाम ने शिमला के रिज मैदान पर आयोजित राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर महाविद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। उन्हें 19 जनवरी को कोटशेरा महाविद्यालय में तैयारी शिविर और 20-25 जनवरी तक अभ्यास में भाग लेने के बाद परेड के लिए चुना गया। इससे पहले वे रिवालसर प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित पूर्व गणतंत्र दिवस शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयनित हुए थे। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा, रेंजर लीडर डॉ. रोहिणी राणा और रोवर लीडर प्रो. यासीन मोहम्मद ने रोवर शाम को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।