दौलतपुर चौक(ऊना)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में मंगलवार को नशामुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। नशे के पदार्थों की मांग कम करने के लिए जैम सेशन का आयोजन उपमंडल अधिकारी गगरेट शशिपाल शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।
सर्वप्रथम विद्यार्थियों ने नशे के प्रति जागृति लाने के लिए झांकी निकाली। उसके उपरांत बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई। जिला कल्याण अधिकारी ऊना अनीता शर्मा ने नशीले पदार्थों की मांग कम करने के लिए जैम सेशन का आयोजन का उद्देश्य समझाया। इस जागरूकता शिविर में स्वास्थ्य विभाग से डॉ. विनय शर्मा ने बच्चों को नशे से दूर रहकर मेहनत करके अपने जीवन को सफल बनाने की प्रेरणा दी। पुलिस विभाग से हैड कांस्टेबल विपन ने नशे से संबंधित कानून के प्रति जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में तहसील कल्याण अधिकारी अंब राकेश कुमार, विपिन कुमार जेओए तहसील कल्याण अधिकारी ऊना जितेंद्र शर्मा, लिपिक सीमा कुमारी समस्त कॉलेज का स्टाफ सहित लगभग 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। संवाद