फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रेल मार्ग वाली सुरंग पर 98 लाख से बनेगा सड़क मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंगल। बीबीएमबी प्रबंधन नंगल से भाखड़ा तक चलाई जाने वाले रेल मार्ग पर गांव बरमला के निकट पड़ती सुरंग को यातायात के लिए खोलने जा रहा है। यहां 98 लाख रुपये खर्च कर सड़क तैयार की जाएगी। इससे हिमाचल के जिला ऊना और बिलासपुर के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को लाभ होगा। इसके अलावा पर्यटन की भी अपार संभावनाएं बढ़ सकती हैं।
बीबीएमबी प्रबंधन ने पहले छोटे इंजन वाली ट्रेन से अपने कर्मचारियों नंगल से भाखड़ा और भाखड़ा से नंगल लाने ले जाने के लिए इस रेल मार्ग को प्रयोग करती थी। अब इस सुरंग में सड़क बनाने के लिए बीबीएमबी प्रबंधन लगभग 98 लाख रुपये खर्च करने जा रहा है, जिसका कार्य शुरू हो चुका है। सुरंग मार्ग के शुरू होने से यहां नंगल से गांव नैहला जाने वाले लोगों को टोल टैक्स से मुक्ति मिलेगी। वहीं, नंगल आने के लिए हिमाचल के जिला ऊना व बिलासपुर के गांव नैहला से नंगल आने के लिए करीब 10 किलोमीटर दूरी कम हो जाएगी। नैहला निवासी रणवीर सिंह, कर्ण सैनी, संजीव कुमार व रामपाल इत्यादि ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस मार्ग के लिए सहमति बनाई थी। हिमाचल विधानसभा चुनाव से पहले इस मार्ग का शिलान्यास बीबीएमबी चेयरमैन संजय श्रीवास्तव व अन्य अधिकारियों की उपस्थति में किया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि इस मार्ग के शुरू होते ही गांव नैहला में पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी, क्योंकि नैहला से गांव हंडोला को जोड़ने वाले सतलुज दरिया पर बने लक्ष्मण झुला पुल को देखने प्रतिदिन भारी संख्या में लोग पंहुचते है। वर्तमान में नंगल से यहां पहुंचने वाले लोगों को लंबा रास्ता तय करने के साथ पुलिस जांच से भी गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

मार्ग को बनाने के लिए बीबीएमबी की ओर से 98 लाख रुपये खर्च किए जा रहे। इससे हिमाचल के जिला ऊना व जिला बिलासपुर के दर्जनों गांवों के लोगों को बहुत लाभ होगा और पर्यटन की संभावनाए भी बढ़ेंगी।
-हुसन लाल कंबोज, उपमुख्य अभियंता, बीबीएमबी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें