फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सड़क किनारे उगी झाड़ियां और पहाड़ी से गिरे पत्थर बने खतरा

Sat, 18 Jul 2026 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
चक्क रपोह-पंगलू-सिकरो दा परोह सड़क मार्ग पर नालियों में उगी झा​ड़ियां । संवाद
विज्ञापन
चकसराय (ऊना)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी चक्क रपोह-पोलियां पुरोहितां-पंगलू-सिकरो दा परोह सड़क की रखरखाव के अभाव हालत खस्ता है। सड़क पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने और नालियों की नियमित सफाई न होने से बरसात के दौरान पानी सड़क पर बहता है। सड़क किनारे उगी झाड़ियां और पहाड़ी से गिरे पत्थर भी वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द समस्या के समाधान की मांग उठाई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार सड़क निर्माण के दौरान कई स्थानों पर जरूरत के बावजूद नालियां नहीं बनाई गईं। जहां नालियों का निर्माण किया गया है, वहां लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण वे मिट्टी और मलबे से भर चुकी हैं। बारिश के दौरान पानी की निकासी नहीं होने से पूरा पानी सड़क पर बहता है। इससे सड़क फिसलन भरी हो जाती है और दोपहिया वाहनों के फिसलने का खतरा बढ़ जाता है।
सड़क के दोनों ओर उगी जंगली झाड़ियों ने भी परेशानी बढ़ा दी है। कई मोड़ों पर झाड़ियां इतनी घनी हो चुकी हैं कि सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते। इससे आमने-सामने की टक्कर की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा पंगलू से सिकरो दा पारोह के बीच कई स्थानों पर पहाड़ी से गिरे पत्थर सड़क किनारे पड़े हैं।
विज्ञापन



बरसात में सड़क पर पानी जमा होने से वाहन चलाना मुश्किल हो जाता है। कई जगह नालियां नहीं हैं और जहां हैं, वहां उनकी सफाई नहीं होती। विभाग को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।
-सुनीत कुमार, स्थानीय निवासी


सड़क किनारे उगी झाड़ियां और सड़क पर पड़े पत्थर वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं। कई मोड़ों पर सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
-यशपाल, स्थानीय निवासी


समस्या विभाग के संज्ञान में है। मौसम साफ होते ही सड़क किनारे उगी झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई और सड़क पर गिरे पत्थरों को हटाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।
विज्ञापन

-वीरेंद्र वर्मा, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें