फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बंगाणा उपमंडल में सड़कें अवरुद्ध, पेयजल आपूर्ति योजनाएं भी बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनिवि को 4.50 करोड़ और जल शक्ति विभाग को 2 करोड़ का नुकसान
विज्ञापन

मुख्य सड़कों पर आवाजाही सुचारू, लिंक सड़कें बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। बंगाणा उपमंडल में मूसलधार बारिश ने सरकारी विभागों को भारी नुकसान पहुंचाया है। बंगाणा उपमंडल में सड़कें अवरुद्ध, पेयजल आपूर्ति योजनाएं भी बाधित रहीं। सबसे ज्यादा असर लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग पर पड़ा है। लोनिवि के एक्सईएन अरविंदर लखनपाल ने बताया कि विभाग को लगभग 4.50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कई लिंक सड़कों पर भूस्खलन और धंसाव के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। हालांकि प्रमुख सड़कों जैसे बंगाणा-धनेटा, ऊना-लाठियानी हाईवे, और थानाकला-भाखड़ा मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया है। जल शक्ति विभाग के एक्सईएन राकेश ठाकुर ने बताया कि विभाग को करीब 2 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। रामगढ़ धार, थानाकला और आस-पास की पेयजल योजनाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। पाइप लाइनें बह गई हैं, टैंक क्षतिग्रस्त हैं और स्रोतों में गाद भर गई है। हालांकि मुच्छाली वार्ड की योजना बहाल कर दी गई है और बाकी योजनाओं को भी जल्द बहाल करने का प्रयास जारी है। विद्युत विभाग को भी लगभग 7 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें