रविवार को वंदे भारत समेत दिन की सभी ट्रेनें नंगल से लौटीं
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मैहतपुर ( ऊना)। मूसलाधार बारिश के चलते राय मैहतपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मलबा आ गया, जिससे नंगल से ऊना व अंब अंदौरा जाने वाली सभी ट्रेनों को नंगल स्टेशन पर ही रोकना पड़ा। इसके चलते यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शनिवार को वंदे भारत सहित सभी दिन की ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। रेलवे सूत्रों के अनुसार दोपहर बाद ट्रैक से मलबा हटा लिया गया। यात्रियों को नंगल में उतारकर बसों व अन्य साधनों से गंतव्य तक भेजा गया। बारिश के कारण सड़क यातायात भी प्रभावित रहा। रेलवे अधीक्षक राजवीर रंजन ने बताया कि मलबे के कारण नंगल से आगे कोई ट्रेन नहीं जा सकी, लेकिन रात्रिकालीन ट्रेनें समय पर चलीं।