फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुलैहड़ बाजार की 30 वर्ष पुरानी सड़क की समस्या होगी हल

विज्ञापन
दुलैहड़ बाजार में सड़क ठीक करने में जुटी जेसीबी मशीन। - फोटो : Una
विज्ञापन
दुलैहड़ (ऊना)। क्षेत्र के दुलैहड़ बाजार में 30 वर्ष पुरानी सड़क की समस्या जल्द ही खत्म होने वाली है। लोक निर्माण विभाग ने जांच रिपोर्ट में पाया कि दुलैहड़ बाजार के पास तालाब के कारण सड़क पर इसका असर पड़ रहा है। इसके साथ सड़क के नीचे चिकनी मिट्टी होने से बरसात में सिलिंग आ जाती थी। इससे सड़क बार-बार नीचे धंस रही थी।
विज्ञापन

अब लोक निर्माण विभाग ने इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए सड़क को नए सिरे से बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए विभाग ने सड़क को करीब 3 फीट तक खोद दिया है। अधिकारियों ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए विभाग सड़क के नीचे मोटी पत्थरों की बजरी डाली जाएगी। उसके बाद ही सड़क निर्माण शुरू किया जाएगा। दुलैहड़ बाजार में ट्रक पलटने के हादसे से सबक लेते हुए विभाग ने सड़क पर काम शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि बीच बाजार में उतराई के मोड़ पर अनियंत्रित होकर अकसर ट्रक पलट जाते थे। गनीमत रही कि इन हादसों में अभी तक जानी नुकसान नहीं हुआ।
गाड़ियां पलटने का एक कारण सड़क का मोड़ पर धंसना होता था। कुछ दिन पहले भी ट्रक सुबह के समय पलट गया था। सुबह आवाजाही कम होने के चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। नेहरू यूथ क्लब के अध्यक्ष नितीश शर्मा ने बताया कि विभाग ने सड़क सुधार को लेकर कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसडीओ राजेश पाठक ने बताया कि विभाग समस्या को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से इस सड़क को नए सिरे से तैयार कर रहा है। इसके लिए विभाग ने सड़क को तीन फीट गहरा खोद कर नीचे पत्थरों की मोटी बजरी डाली है। इससे सड़क की सतह मजबूत हो सके और सड़क न धंस सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें