फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 33 वर्षों के बाद भी कागजों से बाहर नहीं निकली सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
ननावीं-गलोड-फाहल सड़क का नहीं हो पाया निर्माण : जोगेंद्र
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के लठियाणी वार्ड से बीडीसी सदस्य जोगेंद्र देव आर्य ने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र के लोगों को 1992 में एक नई उम्मीद जगी थी। जब तत्कालीन मुख्यमंत्री शांता कुमार ने ननावी-गलोड-फालह सड़क निर्माण की घोषणा की थी। लेकिन, 33 वर्षों के बाद भी यह सड़क कागजों से बाहर नहीं निकली है। इस परियोजना को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के सोलह सिंगीधार में विकास की दिशा में एक मील का पत्थर माना जा रहा था। इसके बाद न तो इस सड़क के लिए धनराशि का प्रावधान हुआ, न ही कोई ठोस कदम उठाया गया। हर चुनाव में इस सड़क का मुद्दा जरूर उठता है, लेकिन परिणाम आज भी शून्य है। प्रेस बयान में जोगेंद्र देव आर्य ने कहा कि अगर जल्द ही इस सड़क पर काम शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा को इस मसले को हल करने के लिए प्राथमिकता देनी चाहिए। इस सड़क का निर्माण न केवल स्थानीय निवासियों को राहत देगा, बल्कि पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें