फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: खड्ड से पंडोगा औद्योगिक क्षेत्र तक दो करोड़ से बनेगा रास्ता

Sun, 22 Sep 2024 01:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। ग्राम पंचायत खड्ड अनुसूचित जाति बस्ती में लगभग दो करोड़ से पक्के रास्ते का निर्माण ग्रामीणों को बड़ी राहत प्रदान करेगा। वार्ड चार एवं पांच को जोड़ने वाले इस मार्ग पर लगभग डेढ़ किलोमीटर सड़क से ग्राम पंचायतवासियों के रास्ते को सुगम बनाएगा। हालांकि अभी मार्ग का कुछ हिस्सा ही बनना रह गया है, जिसमें ग्रामीणों के कुछ भूमि विवाद जैसी अड़चन सामने आ रही है। अधिकांश रास्ते को सीमेंटनुमा पक्का बनाकर तैयार कर दिया गया है। फिलहाल इस रास्ते को गांव खड्ड से होकर पंडोगा औद्योगिक क्षेत्र तक बनना प्रस्तावित है। रास्ते के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग हरोली ने जिम्मा संभाला हुआ है। रास्ते के निर्माण से क्षेत्र के लगभग 200 घरों को सीधा लाभ मिलना है। अन्यथा ये घर बारिश के बीच पक्के रास्ते के लिए तरस जाते थे। कई बार ग्रामीणों से इसकी व्यथा स्थानीय पंचायत से व्यक्त की। इसके बाद पंचायत ने भी ग्रामीणों का दर्द समझते हुए इस रास्ते के निर्माण के लिए सरकार एवं विभाग से सिफारिश की। आखिरकार इसका निर्माण अब लगभग पूरा होने को है, जिससे ग्रामीण राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


खड्ड ग्राम पंचायत में अनुसूचित जाति बस्ती का रास्ता दो करोड़ की लागत से लोक निर्माण विभाग पूरा कर रहा है। अभी थोड़े मार्ग का कार्य बाकी है। इससे पूर्व भी यहां देहरियां वार्ड तीन में नौ लाख, वार्ड पांच में पांच लाख रुपये से दो रास्तों का निर्माण भी किया जा चुका है।
-वीरेंद्र हीर, प्रधान, ग्राम पंचायत खड्ड, हरोली
-
उक्त मार्ग के निर्माण को काफी हद तक पूरा किया गया है, लेकिन कुछ जगह भूमि विवाद जैसी अड़चन सामने आ रही है। इससे निर्माण कार्य बाधित हो रहा है। करीब 400 मीटर मार्ग का निर्माण कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बलदेव सिंह, अधिशासी अभियंता, लोनिवि, हरोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें