पंचायत वोहरू में लोगों की समस्या सुनते विधायक विवेक शर्मा। सत्रोत: पार्टी
- फोटो : ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष पूरन सिंह लोधी का स्वागत करतीं महापौर व अन्य। स्रोतः भाजपा
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की अति दुर्गम ग्राम पंचायत वोहरू में रविवार को विधायक विवेक शर्मा पहुंचे और ग्रामीणों व नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं का जायजा लिया। बैठक में ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली सहित बुनियादी सुविधाओं से जुड़ीं समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक विवेक शर्मा ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से समाधान करने को कहा। विधायक ने कहा कि वर्ष के दौरान प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान से कई परिवारों को भारी क्षति झेलनी पड़ी, कुछ परिवार बेघर भी हुए। ऐसे प्रभावित परिवारों के लिए स्थायी आशियाना उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और राहत व पुनर्वास कार्य तेजी से आगे बढ़ाए जाएंगे। संवाद