फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से राहगीर घायल, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। बदाऊं में बाइक की टक्कर से एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रमोद कुमार पुत्र चैन सिंह निवासी वार्ड छह अंदौरा लोअर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि सोमवार रात को लगभग 11 बजे वह बदाऊं से अपने घर लोअर अंदौरा के लिए पैदल आ रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सामने से आई और उसे टक्कर मार दी। जिस कारण उसकी बाईं टांग और बाजू में चोट आई है। घायल को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। रेफर किए जाने पर परिजन उपचार के लिए उन्हें ऊना के एक निजी अस्पताल ले गए। दुर्घटना के बाद बाइक सवार वाहन सहित मौके से फरार हो गया। एसपी अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के विरुद्ध आईपीसी की धारा 279, 337 और 187 एमवी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें