फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को मारी टक्कर, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्र के रेड लाइट चौक पर सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को निजी बस ने टक्कर मार दी। हादसे से बुजुर्ग की दोनों टांगें टूट गईं। घायल को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने घायल बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार देने के बाद नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घायल बुजुर्ग की पहचान गंगा सिंह (84) पुत्र मेला सिंह निवासी गांव कुरियाला जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल बुजुर्ग के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गंगा राम किसी काम से ऊना आए थे। दोपहर को रेड लाइट चौक के पास सड़क पर करते समय निजी बस ने गंगा सिंह को टक्कर मार दी। बस की चपेट में आने गंगा सिंह की दोनों टांगें फ्रेक्चर हो गई।
हादसे के दौरान घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस दौरान घटनास्थल पर एकत्रित हुए लोगों ने गंगा सिंह को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल बुजुर्ग के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें