फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी की टक्कर से राहगीर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शहर के समीपवर्ती बहडाला में बुधवार रात करीब ढाई बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर घायल हो गया। उसे लोगों और पुलिस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में चंडीगढ़ै रेफर दिया। दयनीय अवस्था में उसने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

58 वर्षीय हरिमोहन पुत्र बिहारी लाल निवासी भड़ोलियां कलां को बहडाला में गत आधी रात करीब ढाई बजे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पीड़ित को ऊना अस्पताल से प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। लेकिन हादसे में कई अंदरुनी चोटें आने के कारण पीड़ित ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार पीड़ित अपने किसी निजी काम से बहडाला से वापस घर भड़ोलिया कलां को जा रहा था, लेकिन बहडाला में अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई।
मृतक के घरवालों को जब घटना की जानकारी मिली तो घर में करवाचौथ पर्व के दिन मातम छा गया। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें