फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: समूर पुल के पास सड़क हादसा, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां(ऊना)। बंगाणा के तहत समूर पुल के समीप एक सड़क दुर्घटना में महिला घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रजनी शर्मा पत्नी मनीश कुमार शर्मा, निवासी मकान नंबर 61, रामनगर, नंगल डैम अपनी स्कूटी पर सवार होकर अपने ससुराल अघलौर से नंगल जा रही थी। जब वह समूर पुल के पास पहुंची तो ऊना की दिशा से आ रही कार ने गलत दिशा में आकर स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। कार को विजय कुमार पुत्र स्व. प्रकाश चंद, निवासी गांव तुखानी, डाकघर बनी, तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर चला रहा था। हादसे में रजनी शर्मा को चोटें आईं, जिन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस थाना बंगाणा में आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें