फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एचआरटीसी पेंशनरों ने तीन प्रतिशत डीए देने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन ऊना ने राज्य सरकार से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) प्रदान करने की मांग उठाई है। संगठन के प्रधान किशोरी लाल और महासचिव सतपाल शर्मा ने संयुक्त बयान में कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही में तीन प्रतिशत डीए देने की घोषणा की है। इसके तहत एचआरटीसी ने अपने सेवारत कर्मचारियों को 31वां डीए अक्तूबर माह के वेतन में शामिल करने के निर्देश जारी किए हैं। कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए अब तक डीए जारी करने के आदेश नहीं दिए गए हैं। जो उनके साथ सरासर अन्याय है। संगठन ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से आग्रह किया है कि वह सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी यह लाभ जल्द प्रदान करने के निर्देश जारी करें। ताकि उन्हें समान आर्थिक राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें