फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रितिका का अभ्यास परेड के पांच दिवसीय कैंप के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
चकसराय (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौकीमन्यार की एनएसएस स्वयंसेवी छात्रा रितिका ने विद्यालय का नाम फिर रोशन किया है। रितिका ने एनएसएस यूथ लीडरशिप कैंप में भाग लिया। इसका समापन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू जिला हमीरपुर में हुआ। इस कैंप के दौरान रितिका ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और सक्रिय भागीदारी से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनके प्रदर्शन के चलते रितिका का चयन प्री आरडी कैंप के लिए हुआ है। यह शिविर 11 दिसंबर से 16 दिसंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना में आयोजित किया जा रहा है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य संजीव रांगड़ा ने विद्यालय परिवार की ओर से रितिका को हार्दिक बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें