दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दौलतपुर चौक में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विधानसभा क्षेत्र गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा ने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सनम ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं मेजबान स्कूल की छात्राओं की ओर से स्वागत गीत गाकर की गई। मंच संचालक की भूमिका मनोज ठाकुर ने निभाई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षक क्षेत्र में ढांचागत विकास पर बल दे रही है। इसके साथ यह भी सुनिश्चित बनाया जा रहा है कि विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध हो। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। विधायक को प्रिंसिपल सनम सहित स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष परमिंदर और स्कूल प्रशासन ने शाॅल-टोपी एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गिद्दा और भंगड़ा डालकर खूब तालियां बटोरीं। प्रिंसिपल ने स्कूल गतिविधियों की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत कर पढ़ाई, खेल एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में स्कूल की उपलब्धियां गिनवाईं।
समारोह में इन होनहारों को मिला सम्मान
इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों रितिका ठाकुर, पारुल, मनु सिंह, मोहम्मद अफजल, अश्मित सिंह, पारुल, सिया जसवाल, पल्लवी, पंकज ठाकुर, तन्वी विशिष्ट, अवंतिका विशिष्ट, आदित्य ठाकुर, तानिया, सादिया बीबी, कनिष्क शर्मा, केशव डडवाल, शगुन राणा, सोबिया खातून, कृतिका, सोनू, अक्षय कुमार, शिवांगी, कृतिका शर्मा, प्रियांशु अत्री, पूनम देवी, ओजल, पलक, सिमरन, कंचन, खुशबू, अवंतिका, पल्लवी, प्राची कंवर, शिवांगी, दृष्टि, अंकित चौधरी, ध्रुव राणा, शिवम डोगरा, महक शर्मा, संकर्षण शर्मा, पलक कुमारी, सुजल परमार, ईशांत, चारु, साहिल, कृष्णा, लक्ष्य, चैतन्य आदि को मुख्यातिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव वेद पराशर, आत्मा प्रोजेक्ट के अध्यक्ष अजय ठाकुर, पूर्व जिला परिषद अश्वनी ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस सचिव विजय ठाकुर, डीएवी स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष धर्मवीर कंवर, नगर पंचायत के अध्यक्ष धर्मजीत कंवर, पार्षद विनय कंवर सहित स्थानीय स्कूल का स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।