फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सेवानिवृत्त शिक्षक राम कुमार जोशी ने किया औषधीय पौधे रोपे

Fri, 13 Mar 2026 06:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां(ऊना)। पर्यावरण संरक्षण और औषधीय पौधों के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेवानिवृत्त राम कुमार जोशी पौधरोपण अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने मैहतपुर से लगभग चार किलोमीटर दूर स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला रायपुर में औषधीय पौधों का रोपण किया। राम कुमार जोशी ने स्कूल परिसर में हींग सहित कुल तीन औषधीय पौधे लगाए। उन्होंने बताया कि हींग का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। ऐसे पौधे लगाने से बच्चों को भी औषधीय पौधों के महत्व के बारे में जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि जब वह नौकरी में थे, तब भी नियमित रूप से पौधरोपण करते थे और अब सेवानिवृत्ति के बाद भी इस कार्य को जारी रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें