फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: खराब मौसम के कारण ऊना में लैंड हुआ मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर

Fri, 13 Mar 2026 06:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। खराब मौसम के चलते हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का हेलिकॉप्टर वीरवार को पुलिस लाइन झलेड़ा स्थित मैदान में सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री कुछ समय के लिए यहां रुके और मौजूद लोगों से बातचीत भी की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सुक्खू का सुबह करीब 11:20 बजे अपने गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन (जिला हमीरपुर) पहुंचने का कार्यक्रम था, जहां अमतर में हेलिकॉप्टर की लैंडिंग प्रस्तावित थी। हालांकि मौसम खराब होने के कारण उड़ान के दौरान बदलाव करना पड़ा। शिमला से उड़ान भरने के बाद चंडीगढ़ तक मौसम साफ होने का संकेत मिला लेकिन आगे मौसम खराब होने की सूचना मिलने पर सुरक्षा कारणों से हेलिकॉप्टर को ऊना में ही उतारने का निर्णय लिया गया। कुछ देर बाद नादौन में मौसम साफ होने की सूचना मिलने पर हेलिकॉप्टर ऊना से रवाना हो गया। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नादौन कॉलेज में आयोजित समारोह में भाग लेंगे और इसके बाद क्षेत्र में लोगों की जन समस्याएं भी सुनेंगे। उनका रात्रि विश्राम सेरा स्थित विश्राम गृह में निर्धारित है। वहीं शुक्रवार को मुख्यमंत्री ऊना जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि नादौन क्षेत्र में मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर एहतियातन ऊना में उतारा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें