फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मिलिट्री नर्सिंग सेवा से सेवानिवृत्त कर्मी करवाएं पंजीकरण

Thu, 07 May 2026 07:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। सैनिक कल्याण विभाग ऊना के उपनिदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) एसके कालिया ने जिले में रह रहे मिलिट्री नर्सिंग सेवा (एमएनएस) से सेवानिवृत्त कर्मियों से जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ऊना में अपना पंजीकरण करवाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब तक पूर्व सैनिक का दर्जा मुख्य रूप से थल सेना, नौसेना एवं वायु सेना से सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं जवानों तक सीमित था लेकिन केंद्र सरकार के निर्णय के बाद अब मिलिट्री नर्सिंग सेवा से सेवानिवृत्त कर्मियों को भी पूर्व सैनिक की श्रेणी में शामिल किया गया है।

उपनिदेशक ने कहा कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के पास जिले में निवास कर रहे एमएनएस से सेवानिवृत्त कर्मियों का ब्योरा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में जो भी मिलिट्री नर्सिंग सेवा से सेवानिवृत्त कर्मी जिले में रह रहे हैं, वे शीघ्र जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ऊना में संपर्क कर अपना नाम दर्ज करवाएं और पूर्व सैनिक पहचान पत्र प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें