फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सेवानिवृत्त कमांडो केवल कृष्ण का सेरी में स्वागत

Thu, 03 Sep 2026 12:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में उपनिरीक्षक पद से 39 वर्ष 6 महीने की उत्कृष्ट सेवा के बाद कमांडो केवल कृष्ण का बुधवार को उपमंडल अंब के तहत उनके पैतृक गांव सेरी पहुंचने पर ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों और पूर्व केंद्रीय अर्धसैनिक बल कल्याण संगठन के सदस्यों ने स्वागत किया। केवल कृष्ण 31 अगस्त को सीमा सुरक्षा बल से सेवानिवृत्त हुए। सम्मान समारोह में संगठन के करीब 30 सदस्य शामिल हुए। अपने लंबे सेवाकाल के दौरान केवल कृष्ण ने पाकिस्तान और बांग्लादेश की सीमाओं पर तैनात रहकर मातृभूमि की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भी सेवाएं दीं। केवल कृष्ण ने वर्ष 1993 से 1998 तक राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) में सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने वीआईपी सुरक्षा जैसी अत्यंत संवेदनशील और हाई रिस्क ड्यूटी को जिम्मेदारी के साथ निभाया। पूर्व केंद्रीय अर्धसैनिक बल कल्याण संगठन ऊना की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि देश सेवा में उनका योगदान क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। केवल कृष्ण के सेवानिवृत्त होकर घर लौटने पर पूरे परिवार और क्षेत्र में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें