फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गांव नंगल जरियालां को मॉडल पंचायत बनाने का लिया संकल्प

Tue, 21 Jul 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
घनारी (ऊना)। नवनिर्वाचित प्रधान अनीता रानी ने कहा कि पंचायत चुनाव समाप्त हो चुके हैं और अब उनका एकमात्र उद्देश्य नंगल जरियालां को विकास, पारदर्शिता और स्वच्छता के मामले में पूरे क्षेत्र की आदर्श पंचायत बनाना है। उन्होंने कहा कि जनता ने बदलाव की उम्मीद के साथ उन्हें चुना है और अब उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

प्रधान ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के महिला मंडल भवनों और अन्य सरकारी भवनों की वर्षों से चली आ रही जर्जर स्थिति को अब नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
जिन भवनों की मरम्मत या नवीनीकरण की जरूरत है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सुधारा जाएगा ताकि सरकारी संपत्तियां लोगों के काम आ सकें। उन्होंने कहा कि वर्षों से उपेक्षा का शिकार मियां दा तालाब अब बदहाल नहीं रहेगा। तालाब का सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, पौधरोपण और आकर्षक वातावरण तैयार कर इसे पंचायत की पहचान बनाया जाएगा।
प्रधान ने साफ कहा कि पंचायत को गंदगी का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा। हर वार्ड में डस्टबिन लगाए जाएंगे, घर-घर से कचरा उठाने की व्यवस्था शुरू होगी।
उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान खड्डों और नालों के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। पंचायत का प्रयास रहेगा कि सभी वार्डों को बेहतर संपर्क मार्गों और आवश्यक पुल-पुलियों से जोड़ा जाए ताकि किसी भी मौसम में लोगों का आवागमन प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें