फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: वैशाली मौत मामले में एक माह बाद भी रिपोर्ट का इंतजार

Sun, 30 Aug 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गांव अंबोआ में 26 वर्षीय वैशाली की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को एक माह से अधिक समय बीत चुका है लेकिन अभी तक उसकी मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से आरएफएसएल रिपोर्ट का इंतजार किए जाने की बात कही जा रही है। ऐसे में वैशाली के परिजनों के साथ क्षेत्रवासियों की निगाहें अब पुलिस जांच और रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं। उल्लेखनीय है कि वैशाली 19 जुलाई को अपने घर से लापता हुई थी। करीब तीन दिन बाद 22 जुलाई को उसका शव घर के समीप जंगल में संदिग्ध हालात में बरामद हुआ था।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल था। हर किसी के मन में यही सवाल था कि आखिर वैशाली के साथ ऐसा क्या हुआ और किन परिस्थितियों में उसकी जान चली गई। पुलिस द्वारा उसके मोबाइल फोन की जांच और सीडीआर समेत अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

आरएफएसएल रिपोर्ट को भी जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है। वैशाली अब इस दुनिया में नहीं लेकिन उसके परिवार के मन में कई अनुत्तरित सवाल आज भी जीवित हैं।
विज्ञापन

परिवार ने वैशाली के विवाह को लेकर परिवार और उसके अपने लोगों ने कई सपने संजोए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें