फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्षतिग्रस्त सड़कों पर मिट्टी डालकर हो रही खानपूर्ति

Sun, 05 May 2024 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
गगरेट  दौलतपुर सड़क में पड़े गढ्ढों में मिट्टी डालता मजदूर।संवाद
विज्ञापन
मुबारिकपुर (ऊना)। जहां देश लोकसभा चुनाव में व्यस्त है, तो वहीं राज्य सरकार उपचुनाव में। वहीं, आम जनमानस की सुरक्षा से जुड़ी सड़कें क्षतिग्रस्त होने के चलते कितनी असुरक्षित हो चुकी हैं, यह गगरेट से दौलतपुर सड़क में पड़े गड्ढों से उजागर हो रहा है। गगरेट क्षेत्र की सडकों की खस्ताहालत से वाहन चालक हर समय असुरक्षित महसूस करते हैं। यही स्थिति दौलतपुर, घनारी के पास गगरेट सड़क की है, जिसमें पड़े गड्ढों ने वाहन चालकों की सिरदर्द बढ़ा दी। विभाग इस बारे पुख्ता सुधार करने को लेकर पूरी तरह हरकत में नहीं दिखा। आलम यह है कि क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत करने की अपेक्षा मिट्टी भरो अभियान छेड़ा गया है। सड़कों में पड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को खुला निमंत्रण दे रहे हैं। बारिश के कारण गड्ढों में भरी मिट्टी जहां गायब हो जाती है, तो वहीं गड्ढे सफर को असुरक्षित बना रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता हरगोबिंद सिंह ने कहा कि आचार संहिता लगी हुई है। समाप्ति के बाद ही टेंडर होंगे, फिर सुधार करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें