फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दौलतपुर कॉलेज में रेणुका शारदा दूसरी बार पीटीए अध्यक्ष चुनीं

सार

दौलतपुर चौक के राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय में शिक्षक-अभिभावक संघ की नई कार्यकारिणी गठित की गई। रेणुका शारदा को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया। विधायक राकेश कालिया ने कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में शिक्षक-अभिभावक संघ की नई कार्यकारिणी सत्र 2025-2026 के लिए शुक्रवार को गठित की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस कार्यकारिणी में रेणुका शारदा को अध्यक्ष, सुनील कुमार को उपाध्यक्ष, सुमन कुमारी को संयुक्त सचिव, डॉ. सतिंदर शर्मा को महासचिव, डॉ. मनोज कोषाध्यक्ष और मुख्य सलाहकार के रूप में डॉ. अजय कुमार शर्मा को चुना गया। डॉ. लीना शर्मा, डॉ. रमन कुमार, डॉ. निधि शर्मा, अशोक कुमार, रामपाल और राजकुमार कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। दूसरी बार अध्यक्ष चुने जाने पर रेणुका शारदा ने महाविद्यालय की उन्नति के लिए तत्पर रहने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर विधानसभा गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उनके सहयोग की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें