फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना शहर में फिर जगह-जगह लगने लगीं रेहड़ियां

विज्ञापन
ऊना के रोटरी चौँक पर लगी रेहडियां।संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नगर निगम के अभियान का नहीं दिखा कोई असर
विज्ञापन


अभियान के कुछ दिन बाद ही दोबारा एनएच किनारे लग रहीं रेहड़ियां
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर निगम की ओर से शहर में चलाया गया अतिक्रमण विरोधी अभियान धीरे-धीरे प्रभावहीन होता जा रहा है। शहर के कई हिस्सों में खासकर एनएच किनारे और बाजारों में, फिर से रेहड़ी-फड़ी वालों ने जगह घेरनी शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है, जिससे एनएच किनारे बनाए गए फुटपाथों पर अतिक्रमण बढ़ रहा है।इसके साथ ही शहर में अवैध पार्किंग की समस्या भी विकराल रूप लेती जा रही है। फुटपाथों पर खड़ी गाड़ियां और दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण के कारण पैदल चलने वालों को सड़कों पर चलने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। हाल ही में नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया था, जिसके चलते कुछ समय के लिए रेहड़ियां हटा दी गई थीं। अब फिर से वही हालात बनते नजर आ रहे हैं और रेहड़ियां दोबारा जगह-जगह लगनी शुरू हो गई हैं। समस्या को लेकर कई सामाजिक संगठनों ने भी प्रशासन से कई बार शिकायतें की हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।
अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान अभी समाप्त नहीं हुआ है। आगामी दिनों में इसे लेकर सख्त कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे। -मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध पार्किंग पर सख्ती के लिए अधिकारियों और जवानों को निर्देश दिए गए हैं। निकट भविष्य में इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -अमित यादव, पुलिस अधीक्षक, ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें