बड़ूही (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय चौकी मनियार में ईको क्लब की ओर से स्वच्छता का स्वास्थ्य पर प्रभाव विषय पर विशेष व्याख्यान एवं कैंपस सफाई अभियान शुरू किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. कविता कौशल ने शिरकत की, जबकि विशेष व्याख्यान का संचालन प्रो. नवीन शर्मा की ओर से किया गया। प्रो. शर्मा ने विद्यार्थियों को बताया कि नियमित सफाई और प्रभावी कचरा प्रबंधन से कई बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है तथा स्वच्छता स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। व्याख्यान के बाद महाविद्यालय परिसर में सफाई अभियान भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और परिसर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया। संवाद