ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए विभाग की तरफ से एक नए विशेषज्ञ की तैनाती की गई है। इस कड़ी में डॉ. जितेंद्र रायजादा को बतौर एमडी मेडिसिन अस्पताल में तैनात किया गया है। अब एमडी मेडिसिन की संख्या क्षेत्रीय अस्पताल में चार हो गई है। इससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। नए चिकित्सक ने अस्पताल में सेवाएं देना शुरू कर दी है। बता दें कि क्षेत्रीय अस्पताल में जिलेभर से लोग रोजाना उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में विशेषज्ञ की तैनाती से आम जन बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया ने बताया कि अस्पताल में नए एमडी मेडिसिन की तैनाती हुई है। अब एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ की संख्या चार हो गई है।संवाद