फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रमा कंवर बनीं इन्नर व्हील की सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। धर्मशाला स्थित होटल धौलाधार हाइट्स में आयोजित इन्नर व्हील जिला 3070 के वार्षिक अवॉर्ड फंक्शन में इन्नर व्हील क्लब ऊना को वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट कार्यों के लिए तीन प्रमुख पुरस्कार प्राप्त हुए। क्लब की निवर्तमान अध्यक्ष रमा कंवर को उनके नेतृत्व में किए गए 30 से अधिक सेवा प्रकल्पों और समाज सेवा हेतु सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का सम्मान मिला। रमा कंवर को दिव्यांग व्यक्तियों को व्हीलचेयर प्रदान करने वाली सिग्नेचर परियोजना के लिए भी विशेष मान्यता दी गई। वहीं, क्लब की कोषाध्यक्ष रेखा शर्मा को वित्तीय अनुशासन के लिए सर्वश्रेष्ठ कोषाध्यक्ष का पुरस्कार प्रदान किया गया। समारोह में जिला चेयरमैन मनमोहन सूरी ने पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर क्लब की वर्तमान अध्यक्ष शोभा सोनी, सचिव अमरजीत बबली, उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा व सदस्य रंजना जसवाल उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें