फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी के लिए करें कार्य, व्यक्ति विशेष के लिए नहीं : भुट्टो

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लठियाणी (ऊना)। ग्राम केंद्र प्रवास कार्यक्रम के तहत रविवार को प्यासर, बंजाल, राजली वनियाला-1, राजली वनियाला-2, केहलवी और तनोह बूथों की कार्यकारिणी के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो और भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ ने भाग लिया। भाजपा नेता देवेंद्र भुट्टो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपना बूथ, करें मजबूत और हर परिस्थिति में पार्टी के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने जोर दिया कि कार्यकर्ताओं को किसी व्यक्ति विशेष नहीं, बल्कि पार्टी के लिए कार्य करना चाहिए। केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस अवसर पर एससी मोर्चा के प्रदेश सचिव सुरम सिंह, पूर्व थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री, बबली ठाकुर, टेक चंद, बलदेव पटियाला, मदन लाल शर्मा, निर्मल सिंह ठाकुर, ठाकुर मशिदर सिंह, तरसेम लाल, प्रीतम चंद, डॉ. किशोरी लाल शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें