फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चड़तगढ़ सड़क हादसे में घायल राम चंद्र ने पीजीआई में तोडा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मैहतपुर (ऊना)। पुलिस थाना मैहतपुर के तहत चडतगढ़ गांव में बीते दिनों दो बाइकों की टक्कर में घायल तीन लोगों में से एक ने सोमवार रात को पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रामचंद्र पुत्र जनरल सिंह वार्ड नंबर एक गांव दुलैहड़ रविवार को बाइकों की टक्कर से बुरी तरह घायल हो गया था, उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। घायल रामचंद्र ने सोमवार रात को पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मैहतपुर पुलिस ने सड़क हादसे की शिकायत के आधार पर बाइक चालक रामचंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सड़क हादसे में घायल दो युवक का अजीजपुर जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। सब इंस्पेक्टर नरेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि राम चंद्र पुत्र जरनैल सिंह वार्ड एक निवासी दुलैहड़ की मौत हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें