बंगाणा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक हटली के विद्यार्थियों ने बुधवार को जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली निकाली। इसका नेतृत्व स्वयं प्रधानाचार्य राजपाल सरोही ने किया। इसमें विद्यालय के समस्त शिक्षकों और बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से बच्चों ने नशा छोड़ो, जिंदगी सवारों, नशा नाश का दूसरा नाम, हम युवा हैं नशे के खिलाफ खड़े हैं, जैसे नारे लगा कर समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। रैली विद्यालय परिसर के शुरू होकर हटली गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस स्कूल परिसर पहुंची। इस अवसर पर विद्यालय के ऊर्जावान प्रधानाचार्य राज पाल सरोही ने बच्चों को नशे से हमेशा दूर रहने का संकल्प करवाया। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य प्रवीण कुमार शर्मा ने नशे के दुष्प्रभावों को बताया और हमेशा इससे दूर रहने की सलाह दी। रैली में जीव विज्ञान प्रवक्ता सुनील कुमार, प्रवक्ता विवेकशील शर्मा, शारीरिक प्रवक्ता यशवंत परमार, प्रवक्ता कंचन गौतम, प्रवक्ता अनीता कुमारी आदि मौजूद रहे। संवाद