फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर सड़कों पर उतरे विभिन्न संगठनों से जुड़े कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों से खफा होकर बुधवार को ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आह्वान पर नंगल में भी रोष रैली निकाली गई और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बीबीएमबी के मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन के नेतृत्व में जमा हुए लगभग 10 संगठनों ने स्टाफ क्लब चौक पर जमा होकर शहर में रोष रैली निकाली और तहसील कांप्लेक्स के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारी व किसान संगठनों के नेताओं सुरजीत सिंह ढेर, सतनाम सिंह, दया राम आदि ने सरकार की निजीकरण व कर्मचारी विरोधी नीतियों की जम कर निंदा की। कहा कि केंद्र सरकार देश के बड़े-बड़े संस्थानों को निजी हाथों में सौंप बड़े औद्योगिक घरानों को लाभ पंहुचाने में जुटी है। इसका हम जोरदार विरोध करते हैं। इन कर्मचारी संगठनों ने कहा कि देश का युवा लगातार बेरोजगार होता जा रहा है। केंद्र सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इस मौके पर कर्मचारी संगठनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार नंगल जसवीर सिंह के माध्यम से एक ज्ञापन देश के प्रधानमंत्री को भेज कर काले कानून वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें