फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: रजनी पाटिल का आरोप, देश में 13 करोड़ लोगों के वोट काटे गए; कांग्रेस शुरू करेगी जनसंपर्क अभियान

Sun, 25 Oct 2026 01:09 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।

सार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने ऊना में प्रेस वार्ता के दौरान आरोप लगाया कि देश में 13 करोड़ लोगों के वोट काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आम लोगों के मताधिकार के मुद्दे पर अभियान का दूसरा चरण शुरू किया है। 

विज्ञापन
रजनी पाटिल सर्किट हाउस ऊना में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं पूर्व राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल ने आरोप लगाया कि देश में 13 करोड़ लोगों के वोट काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात की तुलना 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन से करते हुए कांग्रेस के 'वोट चोर, गद्दी छोड़' अभियान के माध्यम से सरकार के खिलाफ जनसमर्थन जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन




रजनी पाटिल सर्किट हाउस ऊना में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आम जनता के मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने अभियान का दूसरा चरण शुरू किया है। इसके तहत पहले जिला स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी और फिर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आम लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला और विधानसभा स्तर पर चलाया जाएगा अभियान
रजनी पाटिल ने कहा कि कांग्रेस इस अभियान के माध्यम से लोगों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करने और वोट से जुड़े मुद्दों को उठाने का प्रयास करेगी। पार्टी की योजना जिला स्तर की बैठकों के बाद विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाने की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आम जनता के मुद्दों को लेकर अपनी लड़ाई जारी रखेगी। प्रेस वार्ता में उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ पार्टी के अभियान और आगे की रणनीति की जानकारी दी।

Trending Videos
विज्ञापन

दिल्ली रैली में हिमाचल से लोगों को ले जाने का दावा
रजनी पाटिल ने बताया कि दिल्ली में आयोजित होने वाली रैली में जिला ऊना से 15 हजार और पूरे हिमाचल प्रदेश से डेढ़ लाख लोगों को ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। पार्टी इस आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के सदस्यों को जुटाने की तैयारी कर रही है।

प्रेस वार्ता के दौरान लोकसभा सांसद हरीश मीणा, कांग्रेस के सह-प्रभारी चेतन चौहान, हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायक, पूर्व विधायक और पार्टी के फ्रंटल संगठनों के सदस्य भी मौजूद रहे। बैठक में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान को लेकर पार्टी की गतिविधियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें