फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गगरेट उपचुनाव के लिए रजनी चौधरी ने ठोकी ताल

Mon, 01 Apr 2024 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। विधानसभा क्षेत्र गगरेट से हो रहे विधानसभा उपचुनाव में जिला परिषद सदस्य रजनी चौधरी ने भी चुनावी ताल ठोक दी है। रजनी चौधरी जिला परिषद वार्ड अंबोटा से जिला पार्षद चुनी गई हैं और गगरेट कांग्रेस में महिला के साथ सशक्त ओबीसी चेहरा हैं। जिला परिषद सदस्य रजनी चौधरी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र गगरेट से पिछले पांच दशकों से अधिक समय से कोई भी महिला चेहरा कांग्रेस ने चुनाव में नहीं उतारा है। अगर कांग्रेस उन्हें इस चुनाव में मौका देती है तो यह महिलाओं के साथ-साथ ओबीसी वर्ग का भी सम्मान होगा। उन्होंने कांग्रेस हाईकमान से इस उपचुनाव में टिकट का निर्णय करते समय महिला वर्ग के साथ-साथ ओबीसी वर्ग के हित का ध्यान रखने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें