फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुटलैहड़ के बंद कार्यालय खोलने के लिए 31 नोट दिए, नहीं हुई सुनवाई : भुट्टो

Mon, 01 Apr 2024 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- कांग्रेस के पास न कोई नेता और न ही नेतृत्व, झूठ के सहारे दिन काट रही पार्टी
विज्ञापन

भाजपा मंडल की बैठक में सभी एक मंच पर हुए एकजुट,
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विस क्षेत्र में भाजपा मंडल के सभी प्रकोष्ठ मोर्चे गिले-शिकवे भुलाकर एक मंच पर एकत्रित हुए। कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी की विस उपचुनाव का प्रचार एवं जीत के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया। इस संदर्भ में शनिवार को बंगाणा के होटल रजत में भाजपा मंडल कुटलैहड़ की मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई।
वहीं, कुटलैहड़ के प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो का कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत किया गया। सभी ने कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो के पक्ष में प्रचार करने और जीत दर्ज करवाने का संकल्प लिया। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ के बंद कार्यालय को खोलने के लिए 31 नोट दिए, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सुक्खू सरकार ने बिना नोटिस दिए हमारी विधायक की सदस्यता रद्द कर दी। हालांकि हमने सरकार के फैसले को कोर्ट में भी चुनौती दी, लेकिन आखिर में कोई निर्णय न होने के कारण हमने भाजपा की सदस्यता ली और भाजपा ने हमें प्रत्याशी बनाकर उपचुनाव में उतार दिया। भुट्टो ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास न कोई नेता और न ही नेतृत्व है और झूठ के सहारे कांग्रेस की सरकार गिने चुने दिन काट रही है।
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
इस भाजपा के समारोह में जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, पूर्व भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलराम बबलू, कुटलैहड़ के मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा, उपाध्यक्ष राजेंद्र रिंकू, महासचिव मास्टर रमेश शर्मा, राजेंद्र मलांगड़, महिला मोर्चा अध्यक्ष मोनिका कौशल के अलावा कुटलैहड़ के 118 बूथों के अध्यक्ष पालक वीएलए एवं अन्य भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ-साथ करीब 500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन



सीएम पद से किसने बांछित किया कुटलैहड़
देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता जानती है कि 1977 में किसके एक वोट से कुटलैहड़ विस क्षेत्र से सीएम खोया था। अगर उस समय उक्त विधायक ईमानदारी रखते, तो आज कुटलैहड विकास पर देश में पहले दस विस क्षेत्र में होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें