कुसियाला में राष्ट्रीय पोषण माह पर एक दिवसीय कार्यक्रम में ग्रामीणों को जागरूक करते हुए आंगनबाड
बंगाणा (ऊना)। आंगनबाड़ी केंद्र कुसियाला में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत स्वास्थ्य विभाग से विक्रमा देवी की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पर्यवेक्षिका मधु सुमन ने स्वस्थ जीवन शैली में पौष्टिक आहार और उचित पोषण का महत्व बताया गया। वहीं, किफायती स्वस्थ आहार विषय पर प्रदर्शनी पोषण मेला लगाया गया, जिसमें विभिन्न आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पर्यवेक्षिका मधु सुमन ने प्रदर्शनी में उपस्थित लोगों को पौष्टिक आहार के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान आशा देवी, उपप्रधान देवेंद्र कुमार, सुमन देवी, सपना किरण, प्रेम लता, सोमा देवी सहित अन्य 60 के करीब महिलाओं मौजूद रहीं। संवाद