रायपुर में पेयजल योजना का शिलान्यास करते विधायक राजेश ठाकुर
- फोटो : Una
दौलतपुर चौक (ऊना)। रायपुर पेयजल योजना करीब 1.10 करोड़ की लागत से तैयार की जाएगी। इसके निमित्त सोमवार को विधायक राजेश ठाकुर ने इस योजना का भूमिपूजन किया। इस दौरान विधायक ने रायपुर में करीब साढ़े तीन लाख की लागत से नवनिर्मित मीटिंग हाल का भी लोकार्पण किया।
विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि वह क्षेत्र की जनता से रूबरू होने के लिए कांग्रेसी नेताओं की तरह उन्हें कोठी पर तलब नहीं करते, बल्कि उनके दु:ख जानने उनके घर पर जाते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने न तो घर में स्वीमिंग पुल बनाया है और न ही जनता के हकों को डकार कर आंगन में इनडोर स्टेडियम बनवाया है। इस मौके पर विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि उन्होंने ढ़ाई वर्षों के कार्यकाल में गगरेट क्षेत्र में अथाह विकास कार्य किए गए हैं।
इस मौके पर एक्सईएन प्रवीण शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतपाल, वरिंद्र बॉबी, महामंत्री प्रदीप शर्मा, सहायक अभियंता नीरज कुमार, कनिष्ठ अभियंता अशोक कुमार, कनिष्ठ अभियंत