फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में जिले में हुई 50.6 मिली मीटर वर्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में तीन दिनों के बाद शनिवार को बादल छाए होने पर भी धूप खिली। इसका लोगों ने आनंद लिया। बीते तीन दिनों में जिलाभर में मौसम खराब रहा। दो दिन तक लगातार बारिश जारी रही। इस दौरान मौसम विभाग ने जिला में कुल 50.7 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की।
विज्ञापन

वीरवार शाम से शुक्रवार शाम तक जिला में 23.6 मिली मीटर बारिश मापी गई। इसके बाद शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह तक जिला में 27 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। हालांकि शनिवार के समय हल्के बादलों के साथ हल्की धूप सेकने को मिली। पूरा दिन जिला में हल्के बादल छाए रहे। मेघों की लुकाछुपी के साथ सूर्य की किरणों ने जिला वासियों को धूप सेंकने का आनंद दिया। इसके साथ शनिवार को जिला का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया। हालांकि जिला के अधिकतम तापमान बीते दिन के मुकाबले शनिवार को 4.2 डिग्री सेल्सियस अधिक मापा गया और न्यूनतम तापमान में 1.1 तापमान की गिरावट दर्ज की गई।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। मौसम विशेषज्ञ विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि जिला में रविवार को हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने के आसार नहीं है। साथ में उन्होंने कहा कि जिले में अब न्यूनतम पारे में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे बढ़ती ठंड से लोगों को परेशानियां बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें