फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना में शाम के समय बरसे मेघ, उमस से मिली राहत

Sat, 29 Aug 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में शुक्रवार शाम अचानक मौसम ने करवट बदली और कई क्षेत्रों में बारिश हुई। आसमान में बादल छाने के बाद हुई बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार जिले में 2.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। शुक्रवार को ऊना का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

ऊना में दिनभर गर्मी और उमस के बाद शाम के समय बादल छाने से मौसम सुहावना हो गया। बता दें कि शुक्रवार सुबह के समय मौसम साफ रहा व धूप निकली लेकिन शाम होते ही मौसम ने अचानक करवट बदल ली। बारिश के कारण मौसम भी सुहावना बना रहा। हालांकि कुछ समय बाद बारिश थम गई, लेकिन आसमान में बादल छाए रहने से मौसम का मिजाज बदला रहा। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें