फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बारिश से ऊना में ठंड बढ़ी, पारा गिरकर 11 डिग्री के करीब

Fri, 20 Mar 2026 06:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना में सुबह से  हो रही बारिश के बीच बारिश से बचने के लिए छाता लेकर जाते हुए ।संवाद
विज्ञापन
ऊना। जिला में वीरवार को हुई बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम पारा 11 डिग्री के करीब पहुंच गया। ठंड बढ़ने से लोगों को एक बार फिर स्वेटर व जैकेट पहनने पड़े। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को जिले में 8.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। ऊना में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में आए बदलाव के कारण जनजीवन भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। बीते सोमवार को चली तेज हवाओं के चलते कई क्षेत्रों में गेहूं की फसल खेतों में गिर गई थी, जिस पर अब बारिश से और नुकसान होने का खतरा मंडरा रहा है। इसके अलावा, बादल छाए रहने और नमी बढ़ने से आलू की फसल पर भी रोग लगने की संभावना बढ़ गई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश के चलते दोपहिया चालकों और पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर फिसलन और ठंडी हवाओं के कारण लोग केवल जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी जिले में बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसे में ठंड का असर अभी जारी रहने के आसार हैं।

उपनिदेशक जिला कृषि विभाग डॉ. प्रेम ठाकुर ने बताया कि फसलों के लिए बारिश के साथ समय पर धूप मिलना भी जरूरी है। वर्तमान में कई इलाकों में गेहूं की फसल खेतों में गिरी है। अन्य फसलों के लिए भी इस समय बारिश का पानी पर्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें